छत्तीसगढ़

राजा राव पठार में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में मुख्यमंत्री से भेंट — 1000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण का मिला आश्वासन…

राजा राव पठार में आयोजित भव्य आदिवासी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री विष्णुदेव साय जी शामिल हुए। सम्मेलन के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने राजा राव पठार पहुँचकर माननीय मुख्यमंत्री जी से सौजन्य भेंट की।

भेंट के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या, सांस्कृतिक गतिविधियों, शैक्षणिक कार्यक्रमों और आयोजनों को ध्यान में रखते हुए 1000 सीटर आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण की मांग रखी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि ऑडिटोरियम निर्माण का कार्य बहुत जल्द स्वीकृत कर पूर्ण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और सांस्कृतिक संस्थाओं को एक महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध होगी।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।

हमने बनाया है
“हम ही संवारेंगे।

शेखर वर्मा
सदस्य -भारतीय जनता पार्टी बालोद

Related Articles

Back to top button