Breaking News

महासमुंद : ग्राम जोगीडीपा में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ई-भर्ती से 3 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद (ग्रामीण) एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीडीपा के ग्राम जोगीडीपा में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद रिक्त होने पर ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 16 फरवरी 2026 को ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया गया है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस पद के लिए इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 17 फरवरी से 03 मार्च 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.inपर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी योग्य आवेदिकाओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button