छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया देशव्यापी अभियान का शुभारंभ, युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

रायपुर, 02 अगस्त 2026

 राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ

 राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ

 राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ

नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के राष्ट्रीय शुभारंभ के अवसर पर आज रायपुर स्थित लोक भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका ,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में  बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न युवा संगठनों के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए 100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने सभी युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
लोक भवन में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं और युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, अधिकारी-कर्मचारी सहित युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान 2 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर अगले 100 सप्ताह तक देशभर में संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, माय भारत युवा संगठन तथा अन्य युवा संगठनों के माध्यम से रैली, शपथ, पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, संगीत, लघु फिल्म और विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Back to top button